Thursday, August 15, 2024

स्वतंत्रता दिवस पर तराना

 आओ मिल कर गाएं आजादी का तराना

करें सलाम तिरंगे को घर घर फैराना।


आजादी बड़ी कुर्बानियों से पाई थी

कितनो की शहादत रंग लाई थी।


तिरंगे के साए में देश तरक्की कर रहा

शीघ्र ही तीसरी आर्थिक शक्ति बन रहा।


280करोड़ हाथ क्या नहीं कर सकते

विश्व गुरु, सोने की चिड़िया 

क्यों नही बन सकते।


आसमान से गांधी सुभाष निहार रहे

पटेल, किदवई, कलाम संभाल रहे।


मोदी का संकल्प दोहराना है

भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।


तिरंगा चांद पर फेर रहा 

हर एक दिल में फैराना है।


जय हिंद घोष से दुश्मन को दहलाना है।

वीर शिवाजी, प्रताप को भूलो नही

हर बच्चे को भारतीय बनाना है।


भारत माता के चरणों में शीश नवा कर

घर घर में तिरंगा फैराना है।