Wednesday, April 17, 2024

 विश्वास और चमत्कार


चिंता मत कर, चमत्कार होगा।  

 मोदी इस बार 400 पार होगा। 


कुछ ही दिनों में मथुरा काशी भोजशाला

 ही नही न जाने कितनो का उद्धार होगा।


 वरिष्ट जनों को आयुष्मान मिला

 गौवंश को अभयदान मिलेगा। 


तीन तलाक, धारा 370,35 भूत हुए GYAN (गरीब युवा,आदिवासी नारी)का ध्यान होगा।


स्वर्ग समान काश्मीर के टुकड़े एक होंगे

भारतमाता के भाल पर भी सूर्यभिषेक होगा


मोदी रुकेगा नहीं

विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था पाई

अब तीसरी का अनुसंधान होगा।


सोने की चिड़िया कभी कहलाता

भारत मोदी राज में हीरे की खान बनेगा


हम रहें न रहें, कर विश्वास मोदी पर

चमत्कार होगा, चमत्कार होगा।


2047 में भारत विशाल, विश्वगुरु 

शिक्षा, उद्योग, आध्यात्म का केंद्र बनेगा।

डा श्रीकृष्ण मित्तल 


No comments: